फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल महिला सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
मृतक मुनीब फाइल फ़ोटो - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल महिला सहित दो लोगों की मौत
विज्ञापन

अलग- अलग जगहों पर हुईं दुर्घटनाएं
पडरौना। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-सेवरही मार्ग पर तीन दिन पूर्व बाइक की टक्कर से घायल युवक की शुक्रवार की रात मौत हो गई। उनका केजीएमयू लखनऊ में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम दुदही नगर पंचायत निवासी मुनीब (22) अपने दोस्तों संग सड़क पर टहल रहे थे। तभी वह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक सवार नेशार और साकिर भी घायल हो गए। तीनों को दुदही सीएचसी ले जाया गया। वहां मुनीब की हालत नाजुक बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज से परिजन मुनीब को केजीएमयू लखनऊ ले गए। वहां काफी प्रयास के बाद भी डॉक्टर मुनीब की जान नहीं बचा सके। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी फत्ते अली की पत्नी जैबुननिशा (65) 11 नवंबर की शाम दुर्घटना में घायल हो गई थीं। वह मथौली से पैदल ही घर जा रही थीं। तभी रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर चोट लगने पर परिजनों ने उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां शुक्रवार की देर शाम महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें