फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला सहित दो लोग मिले कोरोना से संक्रमित

Sat, 22 Apr 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अब तेजी दिखने लगी है। शुक्रवार को भी दो लोग कोरोना से संक्रमित मिले। उनमें एक महिला है, जो कप्तानगंज की निवासी है। दूसरा संक्रमित हाटा क्षेत्र का रहना वाला है। संक्रमित मिले लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है। इन्हें लेकर तीन दिनों के भीतर चार लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शुक्रवार को 472 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया, जबकि 405 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 403 निगेटिव और दो पॉजिटिव केस है। इनमें एक महिला है, जो कप्तानगंज की निवासी है। बताया जा रहा है कि महिला को फेफड़े और गुर्दे से संबंधित बीमारी है। वह जांच कराने के लिए पीजीआई लखनऊ गई थी, जहां जांच में वह कोरोना संक्रमित मिली। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने उसकी कांटैक्ट ट्रेसिंग का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मिला दूसरा व्यक्ति हाटा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। तबीयत खराब होने पर उसकी कोविड जांच हुई तो संक्रमित पाया गया। मौजूदा समय में वह नोएडा में बताया जा रहा है। उसके होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले जनपद में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इस तरह अब तक कुल चार लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें