फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Mon, 29 Jan 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी में रविवार शाम को कार की ठोकर से साइकिल सवार व ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी नेबुआ नौरंगिया में इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। नेबुआ-पनियहवा मार्ग पर देर शाम को हनुमानगंज थाना के केशवपट्टी चौराहे के समीप नेबुआ नौरंगिया थाना के नेबुआ गांव निवासी एक ठेला चालक लालवचन वर्मा ठेला लेकर व हनुमानगंज थाना के धरनीपट्टी गांव निवासी भरत घर जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई। कार को लोगों ने पकड़ने की कोशिश की। घायलों को स्थानीय लोगो ने सीएचसी नेबुआ नौरंगिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसओ अजय कुमार पटेल ने बताया कि कार की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें