लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के धोधरही गांव में रेलवे ढाले के पास धार्मिक झंडा लगाने से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडा उतरवाया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। धोधरही गांव के बाहर रेलवे गेट के पीलर पर एक पक्ष ने धार्मिक झंडा दोपहर को लगा दिया। शाम को इसकी जानकारी गांव के दूसरे पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो रेलवे गेट पर लोग पहुंच गए और विरोध करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराकर झंडे को उतरवाया। इसकी जानकारी होने पर हिंदूवादी नेता भी पहुंच गए। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि गांव में तनाव नहीं है, एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हुए थे, झंडा उतरवा दिया गया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।