पडरौना। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर संघ के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पर्चा दाखिल शुरू हो गया। पहले दिन अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया।
संघ की तरफ से नियुक्त निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट विजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सिंह व महंथ गोपाल जी दास तिवारी और महामंत्री पद के लिए रामेश्वर ओझा व अभयानंद दीक्षित ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि पर्चा दाखिला शुक्रवार को भी होगा। इसके बाद उम्मीदवारों के पर्चाें की जांच होगी। वैध पाए गए पर्चाें पर उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। उधर पर्चा दाखिला के बाद उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।