फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के भवन में चलेंगे दो नए थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
किराए के भवन में चलेंगे दो नए थाने
विज्ञापन

नए थानों के लिए जमीन की तलाश कर रहा है प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शासन ने जिले में दो और थानों की स्थापना की मंजूरी दी है। ये थाने चौराखास व रविंद्रनगर में खुलेंगे। भूमि की तलाश और भवन निर्माण पूरी होने तक ये थाने किराए के भवनों में चलेंगे।
एसपी धवल जायसवाल ने जिले में चार नए थाने स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें तमकुहीराज, चौराखास, बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में पर्यटन थाना व रविंद्रनगर थाना बनाने का प्रस्ताव था। शासन ने करीब ढाई महीने पहले तमकुहीराज में थाने को मंजूरी दी है। इसके बाद एसपी ने वहां स्टाफ की तैनाती कर तमकुहीराज सीओ कार्यालय परिसर में थाने का संचालन शुरू भी करा दिया।
विज्ञापन

14 दिन पहले शासन ने पर्यटन थाने की भी मंजूरी दे दी। इसके बाद अब शेष बचे चौराखास व रविंद्रनगर थाने को शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। चौराखास थाने का संचालन किराए के भवन में किया जाएगा। इससे 70 गांव की सुरक्षा होगी। इसमें पटहेरवा थाने से गांव हटाकर जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

रविंद्रनगर थाने का संचालन रविंद्रनगर चौकी से किया जाएगा। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दो नए थानों के भवन निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही नए थानों का कामकाज किराए के भवन में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें