पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के अहीरटोली गांव के सामने बुधवार को सुबह हाईवे पार करते समय बंदरों का समूह ट्रक की चपेट में आ गया। इसमें दो बंदरों की मौत हो गई और चार बंदर घायल हो गए। एक सिपाही ने राहगीरों की मदद से बंदरों की जान बचाई। घायल बंदरों का गांव वालों ने अंतिम संस्कार किया।
-
अराजकतत्वों ने तोड़ा क्षेत्रीय विधायक के नाम का बोर्ड
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव परसौनी खुर्द गांव में सीसी सड़क का कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरा हुआ। इसके बाद विधि-विधान के साथ क्षेत्रीय विधायक डॉ असीम कुमार ने सड़क का लोकार्पण किया था। मंगलवार की रात गांव के लोगोें ने बोर्ड को तोड़ दिया है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।