फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपहरण की साजिश रचने वाले दो शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 26 Aug 2024 02:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तुर्कपट्टी पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक ट्रक और 11 पेटी देसी शराब बरामद की गई है। अपहरण के मामले में पांच लाख रुपये फिरौती की रकम मांगे जाने की सूचना के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने जब इसकी तहकीकात की तो जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि तुर्कपट्टी थाने पर रोहित यादव निवासी पकड़ी गोसाई ने तहरीर देकर बताया था कि 22 अगस्त की शाम करीब आठ बजे उनके भाई संजीव यादव घर से बाइक लेकर पटहेरिया चौराहे की तरफ गए थे, जहां कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की। इस मामले में पुलिस ने तत्काल तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस व स्वाट टीम की जांच में पता चला कि रोहित यादव व उसका भाई संजीव यादव शराब की तस्करी करते हैं और अपने बचाव में अपहरण की झूठी कहानी रची गई है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। उनके पास से एक ट्रक और 11 पेटी देसी शराब बरामद की गई है।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों 22 अगस्त को शराब की तस्करी कर बिहार लेकर गए थे, जहां इनके साथियों के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों ने अपहरण की कहानी गढ़ी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ संजय कुमार, एसएसआई राजेश कुमार गौतम, स्वाट टीम प्रभारी आलोक यादव, एसआई आशीष सिंह, विनायक यादव, हेड कांस्टेबल सनातन सिंह, संतोष कमार सिंह, रणजीत यादव, चंद्रशेखर यादव, संदीप भास्कर, कांस्टेबल शिवानंद सिंह, ऋषि पटेल, संजय यादव, राजेश गुप्ता, राहुल सिंह, राहुल प्रसाद शामिल रहे। पुलिस टीम को एसपी ने 15 हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें