फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे

Thu, 26 Sep 2024 06:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। लक्ष्मीगंज बाजार के कॉलेज रोड के बगल में एक कॉलोनी में रामपुर भाठ गांव के बड़वा छपरा निवासी दीनानाथ पासवान के भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। उसी गांव के मजदूर भी निर्माण कार्य में लगे हुए थे। बुधवार को पिलर खड़ा करने के लिए सरिया का काम हो रहा था। मजदूर लक्ष्मन (45) सरिया पकड़े थे कि ऊपर से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आकर झुलस गए। अभी लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते कि बगल में खड़े बिकाऊ (52) निवासी रामपुर भाठ बड़वा टोला भी चपेट में आ गए। दोनों मजदूरों को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें