मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह से फुलवापट्टी नहर की पटरी मार्ग का मरम्मत के लिए चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को गर्म अलकतरा भरा ड्रम ट्रैक्टर पर रखकर ले जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। दो मजदूर झुलस गए। ट्रैक्टर पर गर्म अलकतरा रखकर दो मजदूर मल्लूडीह नहर पर दो सौ मीटर आगे पहुंचे थे कि हादसा हो गया और दोनों मजदूर विदेशी पुत्र खेदन निवासी मेलानगरी और लाल बिहारी चौहान पुत्र श्रीचौहान नुनियापट्टी बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से बाहर निकालकर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें कसया सीएससी भेजा गया।