फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली की गिरने से दो की मौत, छह झुलसे

Wed, 08 May 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना(कुशीनगर)। गरज-चमक के साथ दो जगहों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत और छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मरने वालों में एक ईंट-भट्ठे का मजदूर है तो दूसरा 15 वर्षीय किशोर बिहार का रहने वाला है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली-रगड़गंज मार्ग पर स्थित मठिया उर्फ अकटहा के जनता ईंट-भट्ठे पर मजदूरों के लिए बने शेड पर बिजली गिर गई। इससे रतिराम (36), सागर (17), जंबू लाल (40) निवासी छत्तीसगढ़ व झोपड़ी में छिपे मठिया उर्फ अकटहा निवासी पंकज (20) व अजय (25) गंभीर रूप से झुलस गए। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे और सभी को सीएचसी मोतीचक में भर्ती कराया। इसके अलावा मथौली नगर पंचायत के सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर के ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे संजय (30) व उनके पुत्र दीपक (19) बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। इन्हें भी लोगों की मदद से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के दौरान संजय पुत्र प्रेम वागड़े निवासी अचानकपुर थाना जयजयपुर छत्तीसगढ़ को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि संजय के पुत्र दीपक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया।
इसी तरह कुबेरस्थान क्षेत्र के पिपरा सुजान गांव के पास ईंट-भट्ठे पर बिहार के नवादा जिले के थाना नारदीगंज के छिलका गांव निवासी धर्मेंद्र तथा डोमावर गांव निवासी प्रदीप माझी परिवार के साथ काम करते हैं। यहां बिजली गिरने से धर्मेंद्र का पंद्रह वर्षीय पुत्र विक्रम व भट्ठे पर काम कर रहा तीस वर्षीय प्रदीप मांझी (30) पुत्र जद्दु माझी अचेत हो गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोग दोनों को निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने देखते ही विक्रम को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की स्थिति नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें