फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की 11 बाइकों के साथ दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तरयासुजान ​थाना क्षेत्र में चोरी की 11 बाइक के साथ गिरफ्तार किए गए अंतरराज्यीय बाइकचोर। विज्ञ​प
विज्ञापन
- बिहार व यूपी से चुराने के बाद नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे गाड़ियां
विज्ञापन

- गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी


कुशीनगर। तरयासुजान थाने की पुलिस ने सोमवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया। इनके पास से चोरी की 11 बाइकों के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं। बरामद बाइकों की कीमत लगभग साढ़े नौ लाख रुपये बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार से बाइक चुराकर ले जाते थे और उसके नंबर बदलकर दोनों राज्यों में बेच देते थे। दोनों अपराधी बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी हैं।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा और उनकी टीम ने सिसवा बाजार और विरवट कोंहवलिया बंधा के पास से इन दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों में बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के जादवपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी निवासी संजीत यादव पुत्र दूधनाथ और जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के दोमाहाता गांव निवासी सोहेल अली पुत्र नईम मियां शामिल हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर इन वाहन चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अमित शर्मा के साथ एसआई विकास मौर्य, आदित्य मौर्य, कांस्टेबल आदित्य सिंह, श्रीकृष्ण मौर्य, रिषु यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

00000
ऐसे करते हैं अपराध
एसपी ने बताया कि वाहन चोरों ने पूछताछ में अपने तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी। बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जनपदों से बाइक चुराकर बिहार ले जाते हैं। वहां एक जगह एकत्र करते हैं। उसके बाद उनके नंबर प्लेट बदलकर बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बेंच देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें