जौरा बाजार। सेवरही थाने के गांव मंझरिया निवासी कृष्णा कुमार व आल्हा एक ही बाइक से कसया से घर जा जा रहे थे। अमवा तिवारी वन प्रवर्तन केंद्र के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे वाहन ठोकर मार कर भाग गया। इसमें दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मधुरिया ब्रह्म कुमार उपाध्याय सहयोगियों संग पहुंच दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर भेज दिया। कृष्णा को सर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।