फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। पनियहवा-पडरौना हाइवे एनएच 727 के छितौनी बाईपास पर दोनों बाइक के आपस में टकराने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है। रामप्रसाद पुत्र भगवान 55 वर्ष ग्राम बरवा पट्टी बाबू टोला थाना नेबुआ नौरंगिया कबाड़ी का काम करता है। बृहस्पतिवार की शाम बाइक पर कबाड़ की खरीदारी कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार अशोक कुमार गुप्ता पुत्र जयराम गुप्ता उम्र 40 निवासी भिलोरवा टोला थाना पिपरासी बिहार ने छितौनी बाईपास के समीप ओवरटेक किया। इस दौरान रामप्रसाद के बाइक पर लदे कबाड़ के बोरे में अशोक की बाइक फंस गई। जिससे दोनों आपस में टकरा कर हाइवे पर गिर गए मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तुर्कहा भेजवाया, जहां डाक्टरों ने अशोक की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें