पकड़ियार बाजार। पडरौना-खड्डा मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे ढोरही फार्म के पास पडरौना दवा कराने जा रहे के बाइक सवार युवक व महिला को पीछे अन्य बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से आगे जा रहे बाइक बाइक सवार युवक व महिला बाइक सहित रोड पर गिर गए। इससे महिला का पैर टूट गया। महिला के चेहरे पर गंभीर चोट लग गई। बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ठोकर मारने के बाद मौके से आरोपी बाइक चालक अपनी बाइक लेकर भाग गया। घायल युवक व महिला रोड पर तड़प रहे थे, घायलों को अस्पताल भेजवाने की जगह मौजूद भीड़ वीडियो बनाने में मशगूल रही। जानकारी पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को इलाज के एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पडरौना भेजवाया।