पटहेरवा। हाईवे स्थित रजवटिया गांव के चकदहवा पुल के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी नरेंद्र राय (50) बाइक से पटहेरवा बाजार करने आ रहे थे। रजवटिया गांव के चकदहवा ड्रेन पर बने पुल के पास जोगिया सोमालीपट्टी निवासी विशाल पाठक की बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बीच सड़क पर होने से करीब आधा घंटा एक लेन बंद रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया। एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।