तमकुहीराज। मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लोहा मंडी निवासी राहुल शर्मा (30) बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे सब्जी मंडी के पास पहुंचे ही थे कि कस्बा में किराए पर रहने वाले गोरखपुर निवासी धर्मेंद्र मौर्या (30) की बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।