फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

तमकुहीरोड और रामकोला के पगार मिश्रौली की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड/रामकोला। कप्तानगंज-थावे रूट पर शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटने से महिला समेत दो की मौत हो गई।
शुक्रवार को तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर कप्तानगंज से थावे जाने वाली 05166 स्पेशल पैसेंजर ट्रेन दिन तीन बजे तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद जब ट्रेन आगे बढ़ी, अचानक रैक प्वाइंट की ओर से 45 वर्षीय एक व्यक्ति तेजी से आया और ट्रेन के नीचे घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लोग घटनास्थल एकत्र हो गए। उस व्यक्ति ने पीले रंग का शर्ट व काले रंग का पैंट पहना था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मयंक राजहंस का कहना था कि इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों के साथ रेलवे पुलिस को दे दी गई है। रामकोला थानाक्षेत्र के पगार मिश्रौली गांव के पास शुक्रवार को दोपहर में 45 वर्षीय एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उसकी पहचान खोटही रामबाग निवासी निर्मला पत्नी ताराचंद के रूप में हुई। पति ताराचंद ने बताया कि वह दवा कराने गई थी। ट्रेन से आते वक्त पैर फिसलने से गिर गई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें