फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन


पडरौना। तरयासुजान सीएचसी के पास दो मकानों में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। वहां अल्ट्रसाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित मिले। स्वास्थ्यकर्मी वहां से भाग खड़े हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों अल्ट्रासाउंड मशीनें अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

तरयासुजान में सीएचसी के पास दो मकानों में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की शिकायत डीएम उमेश मिश्रा को मिली थी। उन्होंने सीएमओ को जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ एवं नोडल डॉ. संजय गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम को देखकर स्वास्थ्यकर्मी भाग गए। टीम ने दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटर की मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद उन्हें सील करते हुए पुलिस की सपुर्दगी में दे दिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि दोनों सेंटर अवैध रूप से चल रहे थे। एक सेंटर की संचालिका वंदना और दूसरे के शैलेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें