गंगुआ बाजार। समउर बाजार में शुक्रवार की देर रात दो झोपड़ियों में आग लग गई। तेज लपटें और धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू किया। हादसे में झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
समउर-फाजिलनगर मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार की रात बाबूलाल की झोपड़ी में आग गल गई। अभी लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग की लपटें पड़ोसी के प्रेम कुमार की झोपड़ी तक पहुंच गई। आग लगने की सूचना पर समउर बाजार चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दोनों ने बताया कि आग की चपेट में आने से राशन, कपड़ा समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। संवाद