फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो घरों में लगी आग, दो बाइक सामान जला

Mon, 01 Apr 2024 07:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला में रविवार की दोपहर में आग लगने से फूस की दो रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। दो बाइक समेत उसमें रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया। गांववालों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर में पैठानी टोला निवासी प्रयागी देवी की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। पछुआ हवा की वजह से फूस की झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग से पड़ोस के मकान का चौखट व दरवाजा सहित उसमें रखा सामान और कपड़े आदि आदि जल गए। झोपड़ी में रखी दो बाइक भी जल गईं। इसी दौरान पास में बनी किनु पासी की फूस की झोपड़ी को भी आग ने चपेट में ले लिया। दूसरी झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान भी राख हो गया। गांव वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


हलका लेखपाल राजन राय ने मौके की जांच कर अग्निपीड़ितों को अहेतुक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। बताया कि घटना की जांच कर आख्या बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें