फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बकरा चोरी करते पकड़ी गईं दो युवतियां, युवक कार लेकर भागे

Sun, 13 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी चौराहे पर शनिवार को एक कार से बकरा चोरी करते समय ग्रामीणों ने दो युवतियों को पकड़ लिया। जबकि दो युवक कार लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने दोनों युवतियों को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवती महराजगंज जिले के तिकलाहाना गांव की है। यहां दुकानों में बकरे का का गोश्त बेचा जाता है। तिलकपट्टी चौराहे सुबह मारुति कार में एक सरेह में घूमने वाले बकरे को दो युवती एवं दो युवक लाद रहे थे। आसपास के ग्रामीणों को शक हुआ तो पास में पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर दोनों युवक कार लेकर फरार हो गए। लोगों ने दोनों युवतियों को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दिया। मौके पर आई पुलिस ने पूछताछ किया। लड़कियों ने बताया कि इन लोगों को एक दिन का पांच-पांच सौ रुपये मिलता है। गांव देहात में पहुंच कर बकरे को चारा देकर गाड़ी के पास लाती हैं और मौका मिलते ही युवक उन बकरे या बकरी को गाड़ी में लाद लेते हैं। युवतियों ने बताया कि इन लावारिश बकरे का गोश्त महराजगंज जिले के कई होटलों में आपूर्ति की जाती है। पुलिस युवतियों से पूछताछ कर रही है। एसएसआई संतोष सिंह ने बताया कि पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें