सोमवार को वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। वे बाइक पर बैठकर कसया के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
हाटा कोतवाली के पटनी मोहल्ले का धीरज चौरसिया (21) कसया स्थित एक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र थे। सोमवार को वह अपने मोहल्ले के ही दोस्त रोहित विश्वकर्मा (23) के साथ सुबह छह बजे ध्वजारोहण में शामिल होने विद्यालय जा रहे थे। बाइक से दोनों फोरलेन पर मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आ गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहां मौजूद लोगों ने हाइवे की एंबुलेंस से उनको हाटा सीएचसी पहुंचवाया। वहां डॉक्टर ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हाल रोहित को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रोहित की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने से दोनों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश पुलिस कर रही है।