फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभ्युदय पत्रिका विमोचन के साथ दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Sun, 17 Mar 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल परिसर में शनिवार को अभ्युदय वार्षिक पत्रिका के साथ दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा अभ्युदय प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन आठ खेलों का आयोजन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को रविवार को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक व राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने प्रबंध समिति के जयप्रकाश मल्ल, लल्लन मिश्रा, डाॅ. अजय शुक्ला, कालिंदी त्रिपाठी, सदर मनीष जायसवाल, शिव कुमारी देवी, डाॅ. मुकुल शुक्ला, डाॅ. कमलेश वर्मा आदि की मौजूदगी में शुभारंभ किया। उन्होंने कॉलेज के एनसीसी विभाग के एनओ लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने कैडेट्स के साथ मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पिछले वर्ष की चैपियन काजल राजभर और दिव्यांशु गौंड ने मशाल दौड़ लगाई। आरपीएन सिंह ने कहा कि सरकार खेल को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को काॅलेज में मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की।
पहले दिन कुल आठ खेल का आयोजन हुआ, जिसमें 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग के नित्यानंद साहनी प्रथम, राम विलास द्वितीय, विपिन लाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में काजल राजभर ने प्रथम स्थान, नाजिया खातून ने द्वितीय स्थान और रंभा चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। शाॅट पुट बालक वर्ग में आनंद राय प्रथम, किशन शर्मा द्वितीय, नीरज साहनी तृतीय, बालिका वर्ग में सिमरन राय प्रथम, नाजिया खातून द्वितीय, सुधा रौनियार तृतीय, लंबी कूद में बालिका वर्ग के काजल राजभर ने प्रथम, प्रिती कुशवाहा ने प्रथम, पूजा मिश्रा ने तृतीय, बालक वर्ग में शिवम दीक्षित ने प्रथम, अमन चौहान ने द्वितीय व दिव्यांशु गौंड ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय प्रताप निषाद ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान ओम नारायण, संतोष यादव, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अनूप पटेल, डॉ. विजय प्रताप निषाद, डॉ. शिव प्रकाश पांडेय, डॉ. विश्वम्भर नाथ प्रजापति, डाॅ. अभिषेक सरोज, डाॅ. मनोज यादव, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. विजेन्द्र सिंह, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. आनंद गोंड, पीयूष सिंह, ओम नारायण, ऐश्वर्य पाठक, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें