सीताराम चौराहा। तमकुहीराज तहसील के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी शिवमंदिर परिसर में आयोजित श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। हरिदास महाराज व नवलकिशोर व्यास के नेतृत्व में अखंड रामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ व रात्रि आठ बजे हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती हुई। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव, उमेश पांडेय, धनन्जय सिंह सोनू, मृत्युंजय सिंह उपस्थित रहे।