फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैर फिसलने से नहर में डूबे दो बालक, मौत

Wed, 20 Sep 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गड़हिया बसंतपुर गांव में मंगलवार की शाम की घटना
विज्ञापन


पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गड़हिया बसंतपुर गांव के दो बालक पैर फिसल जाने से नहर में गिरकर डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों का शव एक घंटे के बाद अंतराल में नहर में ही मिल गया। वे गणेश चतुर्दशी के अवसर पर अपने परिवार की महिलाओं के साथ नहर पर गए थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को गणेश चतुर्दशी के अवसर पर मंगलवार को गड़हिया बसंतपुर निवासी रामकृपाल राव व प्रमोद मद्धेशिया के परिवार की महिलाएं गांव के सामने से गुजरी खजुरिया शाखा नहर में स्नान करने गई थीं। महिलाओं के साथ रामकृपाल सिंह का बेटा विपिन 12 वर्ष, प्रमोद गुप्ता का बेटा आर्यन 11 वर्ष और आर्यन का छोटा भाई आदित्य भी था। तीनों बालक नहर के किनारे खड़े थे, जहां से फिसलकर नहर में चले गए और डूबने लगे। लेकिन तेज बहाव में दोनों बालक बह गए। आदित्य बहते हुए नहर में उगी झाड़ियों को पकड़कर किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा। महिलाओं का शोर सुनकर लोग जब तक पहुंचे, विपिन और आर्यन डूब गए थे। गांव के लोग नहर में उतरकर तलाश करने लगे। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम खड्डा आशुतोष कुमार ने गुलहरिया रेगुलेटर से नहर का पानी बंद करवाया। उसके बाद पुनः ग्रामीण बालकों को ढूंढना शुरू किए। पांच बजे आर्यन का शव बरामद हुआ। शाम को पहुंची एसडीआरएफ की टीम डूबे दूसरे लड़के को ढूंढने लगी। कुछ देर में उसका शव भी मिला गया। मौके पर सीओ संदीप वर्मा, एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौजूद थे। शवों के मिलने के बाद उनके परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें