फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिप्थीरिया की चपेट में आए दो बालक, 13 संदिग्ध मरीज मिले

Mon, 30 Oct 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दस दिनों तक चलेगा अभियान, बालकों को लगेगा टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। डिप्थीरिया से बचाव के लिए कुशीनगर में अभियान चलाकर टीकाकरण पांच से 16 साल के बच्चों का किया जाएगा। डब्लूएचओ की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य महकमा बीएसए, डीआईओएस और जिला समाज कल्याण अधिकारी की मदद लेगा। जिले में अभी तक 13 संदिग्ध मरीज मिले हैं और दो मरीजों में डिप्थीरिया की पुष्टि हुई है।
पांच, दस और 16 साल के बालकों को डिप्थीरिया का टीका लगता है। अभिभावक अक्सर भूल जाते हैं और यह टीका नहीं लग पाता है। इस टीके से वंचित जिले में पांच साल के उम्र के 19364, 10 साल के उम्र के 26788 और 16 साल के उम्र के 16827 बालक शामिल हैं।
विज्ञापन

1 से 10 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में जिले के सभी परिषदीय स्कूल, निजी स्कूल और मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को टीका लगाने टीम के सदस्य जाएगे।
डब्लूएचओ के सर्विलांस मेडिकल अफसर डॉ. अंकुर सांगवान ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले अभियान में चिह्नित बच्चों के अलावा छूटे हुए को भी टीका लगाया जाएगा। जिले में दो पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

0000000
ये है डिप्थीरिया के लक्षण-
संकेतों और लक्षणों में शामिल हो सकते हैं: गले और टॉन्सिल को ढकने वाली एक मोटी व भूरे रंग की झिल्ली। गले में खराश और घरघराहट। गर्दन में सूजी हुई ग्रंथियां (बढ़े हुए लिम्फ नोड्स)। सांस लेने में कठिनाई या तेजी से सांस लेना। यह समस्या अधिक बढ़ने पर हृदय प्रभावित होता है, जिससे मरीज की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें