फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गोली, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल तस्करों कों इलाज के लिए लें जाती तरया सुजान पुलिस। स्रोत - व्हाट्सएप
विज्ञापन
- संतकबीरनगर से पशुओं को बिहार ले जा रहे थे तस्कर, 20 गोवंश मुक्त कराए गए
विज्ञापन

- बलराम पोखरे के पास खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी

तमकुहीराज/सलेमगढ़। तरयासुजान थानाक्षेत्र के हफुआ बलराम पोखरे के पास बुधवार को भोर में हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी है। पुलिस टीम उन्हें सीएचसी ले गई जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पशु तस्करों के ट्रक से 20 गोवंश मुक्त कराए गए। पकड़े गए तस्कर संतकबीरनगर जिले के रहने वाले हैं। इनमें एक के खिलाफ संतकबीनगर और कुशीनगर के अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं।
पुलिस की सख्ती के बाद भी हाईवे के रास्ते पशुओं की तस्करी नहीं रुक रही है। तरयासुजान पुलिस बुधवार को भोर में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिला कि तस्कर ट्रक से पशुओं को लेकर बिहार ले जा रहे हैं। पुलिस ने बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी ने बताया कि तमकुहीराज की तरफ से एक ट्रक आता दिखा। संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया गया तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक हाईवे पर छोड़कर उसमें सवार पैदल भागे। पुलिस ने तस्करों को हफुआ बलराम पोखरे के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख तस्कर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में संतकबीरनगर जिले के बखिरा थानाक्षेत्र कोपिया गांव निवासी रामछैल और खलीलाबाद थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी जकरूल अहमद उर्फ निनक के पैर में गोली लग गई। पुलिस की देखरेख में दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस के अनुसार रामछैल शातिर पशु तस्कर है। उसके खिलाफ संतकबीरनगर और कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाने में पहले से केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें