पडरौना। अंतरराज्यीय पशु तस्करों के गैंग में शामिल दो पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन वाहनों पर 12 गोवंश लदे मिले। उन्हें मुक्त करा दिया गया। दोनों तस्कर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि इनका संपर्क बिहार के पशु तस्करों से है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के तराया गांव निवासी रामप्रवेश और चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार गांव निवासी पिंटू यादव बिहार के तस्करों से मिलकर बड़े पैमाने पर पशुओं की तस्करी करते हैं। अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े तस्कर इलाके से गोवंश को खरीदकर बिहार पहुंचाते हैं। कैरियर के माध्यम से पशुओं की खरीदारी कराते हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों को मंगलवार को भोर में गिरफ्तार किया। पुलिस इनके संपर्क में रहने वाले कैरियरों की तलाश कर रही है। तस्करों को तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष संजय कुमार, मधुरिया चौकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।