पडरौना। मोतीचक क्षेत्र के बनकटा उर्फ भरपुरवा गांव निवासी पशुपालक किसान चंद्रभान राजभर की दो भैंस मर गई हैं। शुक्रवार की सुबह दोनों भैंस मृत अवस्था में मिलीं। इससे पूरे परिवार के लोग चिंतित हैंं। मोतीचक विकास खंड के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनय सिंह ने बताया कि दोनों पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। संवाद