फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन के विवाद में दो भाइयों की पिटाई, वीडियो वायरल

Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधावट के बाडी टोला में जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को खेत में बुलाकर पटीदारों ने लाठी-डंडों से दो भाइयों की पिटाई कर दी। परिजनों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए रामकोला सीएससी में भर्ती कराया। रामकोला थाना क्षेत्र के उक्त गांव के निवासी खुशहाल व सरफुद्दीन का उनके पटीदारों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों भाइयों को पटीदारों ने खेत में बुलाया और किसी बात को लेकर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वहां पहुंचे परिजनों ने मारपीट का वीडियो बना लिया तथा घायलों को इलाज के लिए रामकोला सीएससी पर भर्ती कराया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें