पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर रविवार की शाम कलवारी पट्टी गांव के पास दो बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बहोर छपरा निवासी 38 वर्षीय रविंद्र व डिबनी निवासी 18 वर्षीय गोविंद एक बाइक से नौरंगिया की तरफ जा रहे थे। अभी वे कलवारी पट्टी के पश्चिम नौरंगिया से लौट रहे थे कि गोईती बुजुर्ग निवासी जसविंद्र की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें आसपास के लोग घायलों को अभी अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घटना स्थल पर रविंद्र की मौत हो गई। गोविंद और जसविंदर को एंबुलेंस से सीएचसी कोटवा ले गए, जहां डॉक्टर ने जसविंदर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहीं मामूली रूप से घायल गोविंद को प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने घर भेज दिया। इस संबंध में एसएचओ रामसहाय चौहान ने बताया कि शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।