पटहेरवा। क्षेत्र के हाइवे पर स्थित पटहेरवा ओवरब्रिज के समीप फोरलेन पर अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया जहां से दोनों को मेडिकल काॅलेज पडरौना कुशीनगर रेफर कर दिया गया। कसया थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर निवासी देवानंद (40) व दिनेश यादव (42) सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से फाजिलनगर की तरफ जा रहे थे। अभी बाइक सवार फोरलेन पर स्थित पटहेरवा ओवरब्रीज के समीप पहुंचे थे कि पीछे से ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया जहां से दोनों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया।