तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गया। इससे बाइक सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उन्हें रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर निवासी वीरकुंवर शाही (18) परिवार के उर्मिला शाही (50) को बाइक से हाईवे के रास्ते कहीं जा रहे थे। अभी वह लतवा बाजार के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौजूद लोग उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।