फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल

Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार पीछे से टक्कर मार दी। इससे हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखी थी। गोरखपुर जिले के एम्स क्षेत्र के कूड़ाघाट निवासी हर्षपाल पांडेय व अखिलेश श्रीवास्तव एक ही बाइक पर सवार होकर कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे। अभी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मगडीहा चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार से ठोकर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें