पडरौना। थाना जटहां बाजार पुलिस ने 44 हजार रुपये का 2.20 किलोग्राम गांजा व दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जटहां बाजार पुलिस ने दो आरोपियों धर्मेन्द्र पासवान निवासी कृपापट्टी थाना जटहां बाजार व किताबुदीन निवासी कंठीछपरा थाना जटहां बाजार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर जटहां थाना में 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।