पडरौना। एक स्कूटी में छिपाकर ले जाई जा रही कुल 3.112 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक पुरुष व एक महिला सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कुबेरस्थान पुलिस ने शनिवार को दो अभियुक्तों राजकुमार प्रजापति निवासी पचफेडा थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर व एक महिला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.112 किलो अवैध गांजा, अपराध में प्रयुक्त एक एक्टिवा स्कूटी, एक मोबाइल फोन व 170 रुपये नकद की बरामदगी की गई।