फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंद पड़ी चीनी मिल से चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में बंद पड़ी चीनी मिल से आये दिन लोहे के सामान आदि की चोरी की जा रही थी। इसकी जानकारी होने के बाद चोरों की तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई। शनिवार को पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ करने लगी। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने चीनी मिल से चोरी करने की बात स्वीकार की। उनके निशानदेही पर चीनी मिल से चुराए गए सामान के साथ दो अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाने के इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज लक्ष्मीगंज शिवम द्विवेदी गश्त पर निकले थे। तभी दो युवक लाला छपरा की तरफ जा रहे थे। संदिग्ध होने पर पुलिस ने रोककर पूछताछ की। दोनों के बाद पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। दोनों ने बताया कि बंद पड़ी लक्ष्मीगंज चीनी मिल से वह लोहे का सामान चोरी करते हैं। पकड़े गए युवक की पहचान मेहदी व एजाज उर्फ कटहवा निवासी लालाछपरा नौका टोला थाना रामकोला के रूप में हुई। उनके पास से गन्ने की पेराई करने वाली मशीन के लोहे का एक बेलन, एक लोहे का ट्रांसफार्मर प्लेट, एक लोहे का पाइप, रिंच, लोहे की छिन्नी, हथौड़ा, आरी ब्लेड बरामद की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें