कसया। पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कट के समीप से चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अविनाश पुत्र मुन्ना प्रसाद साकिन बनवारी टोला थाना कसया, अब्दुल कलाम पुत्र दिल मुहम्मद साकिन बनवारी टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर बताई। पुलिस ने इनको विशुनपुर कट के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। संवाद