फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गोली, तीसरे को दबोचा

Sun, 30 Mar 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। जिले के कुबेरस्थान और कसया थाना क्षेत्र में पंद्रह घंटे के अंदर पशु तस्करों व पुलिस के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। कुबेरस्थान में बाइक सवार एक तस्कर के पैर में गोली लगी ,जबकि कसया में हुई मुठभड़े में एक पशु तस्कर को गोली लगी दूसरे को दौड़ाकर पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस तीनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद किया और पिकअप पर लदे पांच गोवंश को मुक्त कराया। घायल पशु तस्करों का इलाज मेडिकल कॉलेज में पुलिस कस्टडी में चल रहा है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में पशु तस्कर के आने की सूचना मिली। कुबरेस्थान, पडरौना कोतवाली, रविंद्र नगर धूस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार को भोर में सेमरा हरदो कठकुइयां ढाला रोड पर घेराबंदी कर वाहन की चेकिंग करने लगे। इस दौरान बाइक सवार पशु तस्कर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख पशु तस्कर भागने का प्रयास किया, लेकिन चारोंं तरफ से घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल पशु तस्कर की पहचान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव निवासी मनौव्वर के रूप में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें