पडरौना। हाईवे पर दो दिन पूर्व लावारिस हाल में मिले गोवंश लदे पिकअप के मामले में पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनमें एक बस्ती का तो दूसरा तमकुहीराज का निवासी बताया जा रहा है। दोनों को कोर्ट ने मंगलवार को जेल भेज दिया। आरोपी कुशीनगर के रास्ते गोवंश पशुओं की तस्करी करते थे। दो दिन पूर्व प्रेमवलिया गांव के सामने एक पिकअप पर नौ गोवंश लावारिस हाल में मिले थे। पुलिस ने पिकअप के नंबर से बस्ती निवासी डिहुकपुरा उर्फ शुकुलपुरा उर्फ छिबरा थाना लालगंज निवासी सुरेंद्र यादव और तमकुहीराज क्षेत्र के माधेपुर बुजुर्ग गांव निवासी नजरूद्दीन को गिरफ्तार किया। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।