फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक घायल

Sun, 15 Oct 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विशुनपुरा क्षेत्रांतर्गत गगनवा पुल नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर  गिरफ्तार। स्रोत
विज्ञापन
- विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा नहर पुल के पास की घटना
विज्ञापन

-पिकअप, छह गोवंश व असलहा बरामद
-एक कुशीनगर और दूसरा देवरिया जिले का निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल के पास शनिवार की सुबह पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए। एक कुशीनगर और दूसरा देवरिया जिले का निवासी है। इनमें से एक पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। इनके पास एक पिकअप, छह गोवंश, पशुओं को काटने का सामान और असलहा बरामद हुआ है।

एसपी धवल जायसवाल के मुताबिक शनिवार की भोर में सूचना मिली कि पशुओं से लदा पिकअप बिहार जा रहा है, जिसमें पशु तस्कर भी सवार हैं। पुलिस ने गगलवा पुल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पिकअप आता दिखा। पुलिस ने रोककर तलाशी लेनी चाही तो तस्कर कुछ दूरी पर ही पिकअप रोककर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो फायर कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-15 निवासी वाजिद अली पुत्र ताहिर अली के पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दूसरे पशु तस्कर को भी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बिट्टू पुत्र पथरू गुप्ता है, जो देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुअवा बजराटाड़ का निवासी है। पुलिस की तलाशी में पिकअप से छह गोवंशीय पशु, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप, असलहा, दो मोबाइल, कारतूस और मांस काटने के औजार बरामद हुए।
विज्ञापन

इस मुठभेड़ में तरयासुजान थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा, पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह और विशुनपुरा के थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान अपने मातहत पुलिसकर्मियों के साथ शामिल थे। पुलिस ने पशु तस्करों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें