दुदही। ठाढीभार गांव के शेखपटटी टोले में सोमवार की शाम पराली जलाते समय बगल के किसानों की गन्ने के खेत में आग पकड़ ली। इससे करीब दो एकड़ गन्ना की फसल जल गई। गांव का एक व्यक्ति अपते खेत में पराली जला रहा था। इसी दौरान आग की चिन्गारी बगल के किसान तैजूददीन, नौशाद, सगीर के गन्ने की खेत में चली गई। इससे उनकी करीब दो एकड़ गन्ने की फसल जल गई। संवाद