फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपहरण के दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Mon, 17 Jun 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र की किशोरी के अपहरण के मामले में एक माह बाद भी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इससे परिजनों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

11 मई की रात गांव के ही कुछ युवकों ने आठवीं की छात्रा को अगवा कर लिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर किशोरी को ढूंढ़ लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है। आरोपी दूसरे समुदाय के हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी रहती है। मुकदमे के विवेचक व चौकी इंचार्ज समउर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है। विवेचना चल रही है। साक्ष्य के आधार पर शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। वहीं, सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि विवेचक से जल्द ही मामले की विवेचना से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें