खड्डा। पुलिस ने शनिवार को एक पिकअप पर लदे दो गोवंश के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये गोवंश बिहार ले जाए जा रहे थे। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि शनिवार को विशुनपुरा गांव के पास एक पिकअप को रोककर तलाशी ली तो, उस पर एक गाय व बछड़ा लदा था। उसे बिहार ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरियाद निवासी ग्राम खेसरारी (मंसाछपरा) थाना कोठीभार महराजगंज के रूप में हुई है। उनके साथ एक बाल अपचारी भी था। गोवंश को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद