पटहेरवा। मिशन शक्ति एवं आपरेशन मजनू के तहत पुलिस ने महिलाओं व स्कूल, कोचिंग जाने वाली छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्राओं पर छींटाकशी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।