पडरौना। नेबुआ-नौरंगिया पुलिस ने हत्या के प्रयास में दो वांछितों को गिरफ्तार किया है। कुशीनगर जिले में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित सुनील उर्फ टिकोरी पुत्र रामउग्रह निवासी परसौनी थाना नेबुआ नौरंगिया और शंभू पुत्र सदरी प्रसाद निवासी नेबुआ रायगंज थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार किया है।