फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इस होली चिप्स और नमकीन खरीदें परखकर

Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गुदरी बाजार में सजी पापड़ और चिप्स की दुकान।संवाद
विज्ञापन
- सस्ता और मिलावटी चिप्स सेहत को पहुंच सकता है नुकसान
विज्ञापन

- कई नमूने फेल होने के बाद खाद्य विभाग ने लोगों को किया सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। होली का त्योहार करीब आते ही चिप्स, पापड़ और नमकीन की बिक्री बढ़ जाती है। अपनी सुविधा के अनुसार लोग इस सामग्रियों की खरीदारी करते हैं, लेकिन इन्हें जांच-परखकर नहीं खरीदा तो त्योहार के मौसम में सेहत बिगड़ सकती है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन कुशीनगर के सहायक आयुक्त अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में नमकीन के सात सैंपल लिए गए थे, जिनमें तीन फेल गए हैं। होली में मिलावट की आशंका पर रोजाना जांच कराई जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि इन सामग्रियों की खरीदारी करते समय सतर्क रहें।
विज्ञापन

होली पर हर घर में पकवान बनते हैं। इसके अलावा चिप्स, नमकीन और पापड़ भी खूब इस्तेमाल होता है। बाजार में पैकेट वाले चिप्स से लेकर खुले में बिकने वाली चिप्स, पापड़ और नमकीन उपलब्ध है। इनमें बेसन से बना हुआ सेव, चने की दाल की नमकीन, मिक्स नमकीन, अलग-अलग रंगों की चिप्स और विभिन्न तरह की पापड़ उपलब्ध है। इस बार बेसन से बना हुआ सेव नमकीन 200 से 250 रुपये, चने की दाल का बना हुआ नमकीन 250 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। अलग- अलग तरह की चिप्स भी 100 रुपये से लेकर 140 रुपये तक बाजार में है। इस सामग्रियों को आकर्षक बनाने के लिए इनमें रंगों का प्रयोग किया जाता है। यह रंग खराब हो तो सेहत खराब हो सकती है।
विज्ञापन



रंगों से हो सकती है यह परेशानी
- रंगों के दुष्प्रभाव से पेट में गैस की शिकायत हो सकती है।
- चिप्स और पापड़ में मिलावट से पथरी हो सकती है।
- शरीर में रंग के घुलने से त्वचा के रोग हो सकते हैं।

कोट
नमकीन और चिप्स में रंगों की मिलावट से बीमारी की आशंका रहती है। इसलिए चिप्स घर पर बनाएं तो बेहतर रहेगा। होली में मिलावट की रोकथाम के लिए तीन टीमों को जांच के लिए लगाया गया है।
- अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें