पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग ने कमर कस ली है। दो दिनों से लगातार जेसीबी और वाहनों को पकड़ थाने भेजने की कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों में खलबली मची हुई है। रविवार की भोर में खनन माफियाओं पर नजर रखने के लिए टीम के साथ खनन अधिकारी अभिषेक सिंह पेट्रोलिंग कर रहे थे। पडरौना की तरफ से खड्डा की तरफ ट्रक तेजी के साथ आ रहा था। उसमें मोरंग लदा हुआ मिला। मोरंग बालू का अंतरराज्यीय परिवहन अवैध पाए जाने पर सीज कर स्थानीय थाने के सुपूर्द कर दिया गया। शनिवार को भी मिट्टी खनन कर रही जेसीबी को पकड़ कर सीज करने के बाद थाने भेजवाया दिया गया था।