फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेड़ से टकराया ट्रक, डाली गिरने से बाइक सवार घायल

Wed, 22 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरया सुजान। क्षेत्र के भुलिया अगरवां गांव में तमकुही राज की तरफ से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक नीम के पेड़ से टकरा गया। इससे पेड़ की डाली ट्रक के पीछे आ रहे बाइक सवार के ऊपर गिर गई। इससे बाइक चालक घायल हो गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तमकुहीराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। तमकुही राज की तरफ से मंगलवार को एक गिट्टी लदा ट्रक जा रहा था। भुलिया अगरवां गांव के तिराहे के पर सड़क के किनारे लगे नीम के पेड़ से टकरा गया। ट्रक नीम के पेड़ की डाल और रोड को तोड़ते हुए निकल गया। ठीक उसी दौरान ट्रक के पीछे ही आ रहे तमकुही राज थाना क्षेत्र के बनबीरा निवासी अर्जुन राय (35) के ऊपर पेड़ की डाली गिर गई। इससे वह घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। इस दुर्घटना में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तमकुहीराज एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में तरयासुजान थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें